अक्टूबर 16, 2024 7:37 अपराह्न अक्टूबर 16, 2024 7:37 अपराह्न
8
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में चौदह नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया गया। किसानों से धान खरीदी इकतीस जनवरी तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि ध...