जून 7, 2024 8:14 अपराह्न

views 14

भाजपा के कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी के साथ ही संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई

भारतीय जनता पार्टी के कलस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी के साथ ही संगठन के जिला अध्यक्षों की बैठक आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में चार सौ इकतालीस सीटों पर चुनाव लड़ा और दो सौ चालीस सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह भाजपा की जीत का प्रतिशत लगभग पचास प्रतिशत रहा है। उन्होंने ...

जून 7, 2024 8:12 अपराह्न

views 16

महाराष्ट्र के आमगांव में आज से शुरू हुई फ़िट इंडिया चैंपियन ट्रॉफी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए नारायणपुर जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ

महाराष्ट्र के आमगांव में आज से शुरू हुई फ़िट इंडिया चैंपियन ट्रॉफी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए नारायणपुर जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कोच आर. बलरामपूरी ने बताया कि तीन साल से नारायणपुर में इन खिलाड़ियों को ताइक्वांडो, किक बॉक्ससिंग और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन खिलाड़ियों में विशाल भौमिक, अंजली कांगे, दिनु गावड़े, सुमन सलाम, दिव्या कांगे, मुस्कान साहू और श्वेता भौमिक शामिल हैं। कलेक्टर बिपिन मांझी ने इन सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।    

जून 7, 2024 8:09 अपराह्न

views 16

बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज ज़िला अस्पताल परिसर स्थित आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में आयुष विंग का शुभारंभ किया

बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज ज़िला अस्पताल परिसर स्थित आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में आयुष विंग का शुभारंभ किया। इस आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे जिनमें पंचकर्म, हर्बल उपचार और योग शामिल हैं। इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी।

जून 7, 2024 8:06 अपराह्न

views 27

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के युवा किसान एनेश्वर वर्मा को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के युवा किसान एनेश्वर वर्मा को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया है। नई दिल्ली के डॉक्टर बीपी पाल आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के प्रगतिशील किसान शामिल हुए। गौरतलब है कि युवा किसान एनेश्वर वर्मा खेती-किसानी मेंं नवाचार के लिए जाने जाते हैं और उनका खेत किसी प्रयोगशाला से कम नहीं है। यहां हर दिन कई किसान उनसे जानकारी लेने पहुंचते हैं।    

जून 7, 2024 7:18 अपराह्न

views 43

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी को ध्यान मे रखते हुए वहां एक अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर खोलने की अनुशंसा की। उन्होंने बताया कि सुपेबेड़ा में बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने और बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने किडनी के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए राज्य में एक मॉडल नेफ्रोलाजी सें...

मई 30, 2024 8:00 अपराह्न

views 14

बिलासपुर: ग्राम बीजा के कोटवार पर आरोप है कि उसने जमीन विवाद को लेकर पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के ग्राम बीजा के कोटवार पर आरोप है कि उसने जमीन विवाद को लेकर पूर्व महिला सरपंच के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है। गंभीर हालत में  महिला को बिलासपुर रेफर किया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कोटवार पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, चार अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।    

मई 30, 2024 7:58 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी आज फरार हो गया

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी आज फरार हो गया है। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे केंद्रीय जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही यह कैदी एंबुलेंस से कूदकर भाग निकला। जेल प्रहरियों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, जेल अधीक्षक ने दोनों प्रहरियों को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मई 30, 2024 7:57 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताला काटने का औजार, सेंसर मशीन और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की थी। यह घटना पच्चीस-छब्बीस मई की दरमियानी रात की है, जहां आरोपियों ने सीसीटीवी का केबल काटकर बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ा था और सेंसर मशीन की चोरी कर ली थी।

मई 30, 2024 7:56 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में वन्यजीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में वन्यजीवों को तपती गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत बंदरों और पक्षियों के लिए स्प्रिंकलर लगाए गए हैं तथा सांभर और हिरण के बाडे़ में फव्वारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, बाघों के लिए कृत्रिम वाटरफॉल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा जानवरों के पिंजरों को धूप से बचाने के लिए चारों तरफ हरे नेट लगाए गए हैं। उद्यानिकी विभाग के उपमहाप्रबंधक और मैत्रीबाग प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार जैन ने बताया कि जानवरों के खाने-पीने में भी मौसम...

मई 30, 2024 7:55 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के भिलाई में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से करीब पौने दो करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में आई डिपार्टमेंट की एचओडी डॉक्टर लिपि चक्रवर्ती ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अंठावन लाख रुपए गंवा दिए। वहीं, बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रलेश शान्ति बसु से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ छब्बीस लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में ठगों ने लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड...