जून 21, 2024 7:58 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग ...

जून 21, 2024 7:55 अपराह्न

views 13

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो अब वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है। योग के माध्यम से देश-विदेश के योगी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यक्रम में योग आयोग से आए हुए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में राजभवन के सभी अधिकार...

जून 20, 2024 7:57 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही खेती-किसानी का काम शुरू

छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ ही खेती-किसानी का काम शुरू हो गया है। किसान खेतों की जोताई-बोआई के कार्यों में जुट गए हैं। राज्य में चालू खरीफ वर्ष में अड़तालीस लाख तिरसठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को पहले ही दे दिए हैं। उन्होंने खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है। वहीं...

जून 20, 2024 7:56 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ में जियो रिफ्रेंसिंग और डिजिटाईजेशन परियोजना के अंतर्गत बीस हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य होगा

छत्तीसगढ़ में जियो रिफ्रेंसिंग और डिजिटाईजेशन परियोजना के अंतर्गत बीस हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य होगा। अब तक महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, कोरबा सहित नौ जिलों के चार हजार तीन सौ पचहत्तर गांवों की भूमि का जियो रिफ्रेंसिंग का कार्य किया जा चुका है। यह परियोजना भू-सर्वे को त्रुटिरहित बनाने के लिए की जा रही है। जिओ रिफ्रेंसिंग से सीमांकन कार्य में भूमि संबंधी विवादों का सही-सही निराकरण किया जा सकेगा। साथ ही वर्तमान में उपलब...

जून 20, 2024 7:54 अपराह्न

views 15

तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली

एक जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नये कानूनों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने महाविद्यालयों में कार्यशाला आयोजित करने को कहा। वहीं, बिलासपुर पुलिस द्वारा भी तीन नये कानूनों - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में आम ...

जून 20, 2024 7:51 अपराह्न

views 16

बारिश का मौसम शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डेंगू का संक्रमण फैलने लगा

बारिश का मौसम शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डेंगू का संक्रमण फैलने लगा है। बैलाडीला क्षेत्र से डेंगू से पीड़ित दस संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक ने डेंगू-बुखार की जांच और इलाज की सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विभाग को लोगों के इलाज के प्रति सतर्क रहने और उन्हें डेंगू से बचाव के लिए जागर...

जून 20, 2024 7:50 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में एनसीसी नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी नई दिल्ली के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी. सिंह ने मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सहायक महानिदेशक मेजर जनरल ए.के. महाजन, ग्रुप कमाण्डर विक्रम चौहान और ब्रिगेडियर निलेश चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनसीसी की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और समाज के लिए उनके दायित्वों के प्रति जागरूकता लाने को ...

जून 20, 2024 7:48 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल और आईटी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी टेलिपरफॉर्मेंस के निवेशकों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जशपुर में ग्रीन फील्ड सोलर प्लांट की स्थापना और नवा रायपुर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब स्थापित करने में रूचि दिखाई है। कंपनी की योजना जशपुर में चार सौ मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने की है। इसी तरह, टेलिपरफॉर्मेंस कंपनी ने नवा रायपुर में पांच सौ सीटर क्षमत...

जून 20, 2024 7:47 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक 55 संदिग्ध प्रकरणों की पहचान कर एसडीओपी को भेजा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने अब तक पचपन संदिग्ध प्रकरणों की पहचान कर एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है। इनमें से सायबर पुलिस और थाना प्रभारियों की मदद से तीन व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं, अन्य चार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने से बचें। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला प्रतीत होता है, तो उसके खिलाफ सख्त का...

जून 20, 2024 7:45 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ से आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल  की शिकायत के बाद मनेंद्रगढ़ के मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मंडी बोर्ड के एमडी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री नेताम ने मंडी सचिव और लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए।