अक्टूबर 26, 2025 5:48 अपराह्न

views 90

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा में श्रद्धालु सूर्य की पूजा और अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर, श्रद्धालु नदियों और तालाबों की पूजा करके प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।    

अक्टूबर 26, 2025 4:11 अपराह्न

views 293

छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने छठ पर सभी लोगों विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आकर भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश उत्सव की भावना में डूबा हुआ है और श्रद्धा, स्नेह तथा परंपरा का संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने...