अगस्त 15, 2025 9:20 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 11

शतरंज: जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 जीता

शतरंज में, जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 को एक राउंड शेष रहते जीत लिया है, और इस प्रतियोगिता के इतिहास में पहले एकल चैंपियन बन गए हैं।   20 वर्षीय इस खिलाड़ी ने डच ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ ड्रॉ खेलकर खिताब हासिल किया, जबकि अन्य परिणामों ने उनकी जीत की पुष्टि की। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार लाइव रेटिंग में दुनिया के शीर्ष 10 में भी पहुँचा दिया।   मास्टर्स में, राउंड 8 के सभी खेल ड्रॉ में समाप्त हो गए, जिससे दूसरे और तीसर...

मार्च 7, 2025 7:51 पूर्वाह्न मार्च 7, 2025 7:51 पूर्वाह्न

views 6

7वें प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अरविंद चितांबरम की डेविड नवारा के साथ अंतिम बाजी ड्रॉ रही, आर. प्रज्ञानानंद ने भी लीम क्वांग ले के साथ बाजी ड्रॉ की

    7वें प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव 2025 में भारतीय ग्रैंड मास्टर अरविंद चितांबरम की डेविड नवारा के साथ अंतिम बाजी ड्रॉ रही। इसके साथ ही उन्‍होंने सात बाजियों में साढ़े पांच अंक के साथ एकल बढ़त बना ली। अरविंद, एडिज़ गुरेल के साथ बाजी जीतकर चैंपियन बन जाएंगे।      इस बीच, आर. प्रज्ञानानंद ने भी लीम क्वांग ले के साथ बाजी ड्रॉ की। इसके साथ ही उनके पांच अंक हो गए हैं। वेई यी ने थाई दाई वान गुयेन को हराकर साढ़े चार अंक हासिल कर लिये हैं। अगली बाजी में प्रज्ञानानंद का सामना अनीश गिरी से होगा।

दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न दिसम्बर 29, 2024 10:07 अपराह्न

views 11

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का जीता खिताब

न्‍यूयॉर्क में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हम्‍पी ने 11वें राउंड में 8 दशमलव 5 अंक हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। कोनेरू हम्‍पी, चीन की जू वेनजुन के बाद यह खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2024 फीडे महिलाओं की वर्ल्‍ड रैपिड चैंपियनशिप जीतने पर कोनेरू हम्‍पी को बधाई दी ...

दिसम्बर 12, 2024 8:37 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 3

विश्‍व शतरंज चैम्पिनशिप के फाइनल बाजी 14 में ग्रैंड मास्‍टर डोम्‍माराजू गुकेश का मुकाबला चीन के डिंग लिरेन से होगा

फीडे विश्‍व शतरंज चैम्पिनशिप के फाइनल बाजी 14 में भारत के ग्रैंड मास्‍टर डोम्‍माराजू गुकेश का मुकाबला आज सिंगापुर में पिछले बार के चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन से होगा। यह बाजी भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगी। गेम-14 का विजेता विश्‍व चैम्पियन घोषित किया जाएगा। अगर बाजी बराबरी पर रहती है, तो शतरंज की टाई ब्रेकर बाजी कल खेली जाएगी। गुकेश और डिंग लिरेन के बीच कल पांच घंटे तक चली 13वीं बाजी बराबरी पर समाप्‍त हुई। बाजी के बराबरी पर रहने के कारण दोनों खिलाडियों को छह दशमलव पांच अंक मिले।  ...

सितम्बर 26, 2024 8:39 अपराह्न सितम्बर 26, 2024 8:39 अपराह्न

views 4

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीम नई दिल्‍ली में सम्मानित

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 45वें ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों को आज नई दिल्‍ली में सम्मानित किया इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि वैश्विक मंच पर जीतकर टीम ने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि हमारी पारंपरिक विरासत को भी सम्मानित किया है। खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करे। श्री मांडविया ने पदक विजेताओं को खेल म...

सितम्बर 21, 2024 9:13 अपराह्न सितम्बर 21, 2024 9:13 अपराह्न

views 2

45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है। अंकतालिका में पुरूष वर्ग में भारत 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि महिला वर्ग में भारत 15 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर है।

जून 27, 2024 10:15 पूर्वाह्न जून 27, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 10

सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की

रोमानिया में सुपरबेट शतरंज क्लासिक प्रतियोगिता में भारत के डी. गुकेश ने जीत के साथ शुरुआत की है। सफेद मोहरों से खेल रहे विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर गुकेश ने पहले दौर में बोगडान-डेनियल डीक को मात दी। शुरुआती गेम में गुकेश को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बोगडान की गड़बड़ियों ने भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पूरा फायदा दिया और उन्होंने आसान जीत हासिल की। भारत के आर. प्रज्ञनानंद और उज़्बेक ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के बीच मैच बराबरी पर रहा। दोनों को आधा-आधा अंक प्राप्‍त हुआ। गुकेश अ...