अगस्त 14, 2025 1:34 अपराह्न अगस्त 14, 2025 1:34 अपराह्न

views 17

भारत 2047 में एक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा: सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा है कि भारत 2047 में एक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। चेन्नई के निकट अवादी में राज्य भाजपा द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बुनियादी ढाँचे के विकास, अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने, शिक्षा और ज़रूरतमंदों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। पिछले दस वर्षों में की गई पहलों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिला है।  ...

मार्च 4, 2025 1:43 अपराह्न मार्च 4, 2025 1:43 अपराह्न

views 15

श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँचे

  श्रीलंका की जेलों से रिहा किए गए 14 मछुआरे चेन्नई पहुँच गए हैं। इनमें रामेश्वरम के वे मछुआरे भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल 23 दिसंबर और इस साल 7 फरवरी को गिरफ़्तार किया गया था। इन सभी मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उन्हें चेन्नई भेज दिया गया। राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया।

फ़रवरी 27, 2025 1:40 अपराह्न फ़रवरी 27, 2025 1:40 अपराह्न

views 18

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया

  केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री नायडू ने कहा कि इस तरह के कैफे देश के सभी हवाई अड्डों पर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे सभी यात्रियों को पानी, चाय, कॉफी, स्नैक्स और स्थानीय मिठाइयाँ उचित मूल्‍यों पर प्राप्‍त होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर में कोलकाता हवाई अड्डे पर इस तरह के पहले कैफे का उद्घाटन किया गया था। श्री नायडू ने यह भी बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर ...

फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न फ़रवरी 27, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 16

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

  श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 27 मछुआरे आज चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु राज्य मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें उनके पैत्रिक स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की। इन मछुआरों को 13 तथा 23 दिसंबर और 26 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें रामेश्वरम के पास थंगाचीमादम में गिरफ्तार किया गया था और उनकी नावें जब्त कर ली गईं थी। विदेश मंत्रालय और राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद, आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की जांच के ब...

फ़रवरी 18, 2025 8:42 पूर्वाह्न फ़रवरी 18, 2025 8:42 पूर्वाह्न

चेन्‍नई में शुरू हुई 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बनी देश की सबसे बड़ी पैरा एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता 

  23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कल चेन्‍नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी तक चलेगी। पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश भर के 1476 पैरा-एथलीट भाग ले रहे हैं। उनकी 30 टीमें 155 स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। इसके साथ ही यह देश में सबसे बड़ी पैराएथलेटिक्‍स प्रतियोगिता बन गई है। देश के कई प्रमुख पैरा एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं जिनमें भाला फेंक में सुमित अंतिल और नवदीप सिंह, व्‍हीलचेयर दौड में मनोज सबापथी, शॉटपुट में मनोज सिंगराज, मुत्‍थु राजा और होकातो सेम...

अगस्त 18, 2024 8:42 अपराह्न अगस्त 18, 2024 8:42 अपराह्न

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेन्नई में क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र का उद्घाटन किया  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेन्नई में क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र, तेल रिसाव प्रतिक्रिया के बारे में एकीकृत दृष्टिकोण तय करने और विभिन्‍न देशों के बीच समन्वय की सुविधा प्रदान करेगा। केंद्र, तेल रिसाव पर प्रभावी प्रतिक्रिया जुटाने और विशेष उपकरण, प्रशिक्षित कर्मियों और तकनीकी नवाचारों तक पहुंच प्रदान करने में मददगार साबित होगा। यह केंद्र क्षेत्रीय तेल रिसाव प्रबंधन योजनाओं के विकास और कार्यान्वयन के क्षेत्र में भी काम करेगा।     यह केंद्र देशों के ब...