नवम्बर 22, 2025 8:57 अपराह्न
39
मुंबई: रासायनिक फैक्ट्री में रिसाव, एक की मौत, दो गंभीर घायल
महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में एक रासायनिक फैक्ट्री में रिसाव की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई अग्निशमन विभाग लगातार खोज और बचाव अभियान चला रहा है, जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को एहतियात के तौर पर अलर्ट पर रखा गया है।