मई 20, 2024 3:52 अपराह्न

views 34

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी, 6 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम दर्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। अबतक 6 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले 10 दिनों में 2 लाख 81 हजार 713 से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ की यात्रा की है, जबकि 1 लाख 20 हजार से अधिक भक्तों ने बदरीनाथ में पूजा-अर्चना की। वहीं उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम में अबतक 1 लाख 25 हजार 608 और गंगोत्री धाम में 1 लाख 12 हजार 508 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए आज भी रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने ...

मई 20, 2024 3:29 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब तक 29 लाख 52 हजार 931 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 29 लाख 52 हजार 931 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। उधर, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज से हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण फिर से शुरू हो जाएंगे। तीर्थयात्रियों के उत्साह का आलम यह है कि उन्हें मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। देर रात तक दर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले साल 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चारधाम यात्रा में 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2020 और 2021 में कोविड काल के चलते चारधाम यात्रा पूर्ण ...

अप्रैल 5, 2024 4:37 अपराह्न

views 33

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय भवन में आठ नंबर काउंटर को ग्रीन कार्ड के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आज से वाहनों की फिटनेस के बाद वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी हो सकेंगे। कार्ड सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जारी किए जाएंगे।