जून 16, 2025 2:05 अपराह्न

views 18

सरकार ने जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी की 

सरकार ने आज जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जनगणना के लिए संदर्भ तिथि पहली मार्च 2027 होगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, जम्‍मू कश्‍मीर के बर्फीले इलाकों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड पर यह तारीख लागू नहीं होगी। लद्दाख, जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में जनगणना पहली अक्‍तूबर 2026 से कराई जाएगी। यह भारत की 16वीं राष्‍ट्रीय जनगणना होगी और देश के स्‍वतंत्र होने के बाद आठवीं जनगणना होगी।    

जून 16, 2025 12:51 अपराह्न

views 78

सरकार ने जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी की 

सरकार ने आज जनगणना कराये जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जनगणना पहली मार्च 2027 से कराई जाएगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख, जम्‍मू कश्‍मीर के बर्फीले इलाकों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड पर यह तारीख लागू नहीं होगी। लद्दाख, जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में जनगणना पहली अक्‍तूबर 2026 से कराई जाएगी। यह भारत की 16वीं राष्‍ट्रीय जनगणना होगी और देश के स्‍वतंत्र होने के बाद आठवीं जनगणना होगी।    

जून 20, 2024 1:51 अपराह्न

views 44

झारखंड में कराया जाएगा जाति-आधारित सर्वेक्षण, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय

  झारखंड में जाति-आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। श्री सोरेन ने कार्मिक विभाग को इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा कि जाति-आधारित सर्वेक्षण का उद्देश्य न केवल राज्य में विभिन्न समुदायों का अध्ययन करना है, बल्कि जनसंख्या के विभिन्न घटकों के सामाजिक और आर्थिक मुद्दों का विश्लेषण करना भी है।