मई 1, 2026 7:55 अपराह्न
29
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सिख करियर परामर्श शिविर में हुए शामिल
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित करियर परामर्श शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सिरसा ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिरसा ने कहा कि आज के इस दौर में शिक्षा के स्तर में सुधार करना आवश्यक है और यह शिविर उस दिशा में एक सार्थक मंच प्रदान करेगा। मीडिया से बातचीत में श्री सिरसा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से दिल्ली के हजारों बच्चों को उनके सपने साकार करने के लिए सहयोग किया जा रहा है।