अगस्त 28, 2025 7:30 अपराह्न

views 19

राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत मिली

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर कडी धूप खिली रही हालांकि शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्‍की वर्षा हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव चार डिग्री सेल्सियस कम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यू...