मार्च 10, 2026 9:41 अपराह्न
49
मंत्रिमंडल ने भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश संबंधी एफडीआई दिशानिर्देशों में बदलाव को मंजूरी दी
मंत्रिमंडल ने आज भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश संबंधी दिशानिर्देशों में बदलाव को मंजूरी दी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-एफडीआई नीति में संशोधन का उद्देश्य स्टार्टअप और डीप टेक कंपनियों के लिए वैश्विक निवेश निधियों से अधिक एफडीआई प्रवाह को बढ़ावा देना और व्यापार करने में सुगमता को आगे बढ़ाना है। इससे पहले कोविड महामारी के कारण सरकार ने 17 अप्रैल 2020 को प्रेस नोट-3 जारी कर एफडीआई नीति में संशोधन किया था। इससे महामारी के चलते भारतीय कंपनियों के अवसरवादी अधिग्रहणों पर अंकुश लगाया ज...