जुलाई 13, 2024 2:09 अपराह्न जुलाई 13, 2024 2:09 अपराह्न
14
विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, पंजाब के जालंधर में आप को मिली जीत उत्तराखंड में आगे है कांग्रेस
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए उपचुनाव में अब तक तीन नतीजे प्राप्त हुए हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम आरक्षित विधानसभा सीट जीत ली है। हिमाचल प्रदेश से सत्तासीन कांग्रेस ने देहरा सीट पर कब्जा कर लिया है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज सीट जीती है। अभी छह राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार 325 वोटों के अंतर से जीत ह...