नवम्बर 18, 2025 2:18 अपराह्न
117
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का पूंजी बाजार के हितधारकों के साथ बजट-पूर्व परामर्श
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में पूंजी बाजार के हितधारकों के साथ चौथे बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल हुए। वित्त मंत्रालय विशेषज्ञों, उद्योग जगत के दिग्गजों, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ प्रतिवर्ष कई बजट पूर्व परामर्श बैठकें आयोजित करता है। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्रीय बजट विविध दृष्टिक...