जनवरी 20, 2026 7:59 अपराह्न

views 52

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बी.एस.एन.एल के प्रदर्शन की समीक्षा की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड-बी.एस.एन.एल के प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक के दौरान, मंत्री ने मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता और मरम्मत के औसत समय सहित प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों की समीक्षा की। श्री सिंधिया ने कई दूरसंचार सर्किलों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया, जिन्होंने मोबाइल बेस ट्रांससीवर स्टेशन में तिमाही-दर-तिमाही उल्लेखनीय सुधार किया। केरल, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, ...

अक्टूबर 30, 2025 7:08 अपराह्न

views 80

बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 11,134 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया

भारत संचार निगम लिमिटेड- बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 11 हजार 134 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में बीएसएनएल की दूसरी रणनीतिक समीक्षा और आयोजना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने लक्षित राजस्व दर का 93 प्रतिशत हासिल किया।   उन्होंने कहा कि सेवा गुणवत्ता को मानक के अनुरूप बताते हुए अपटाईम और मीन रीपेयर टाईम जैसे मानदंडों की नियमित निगरानी पर बल दिया। उन्ह...