दिसम्बर 12, 2025 1:55 अपराह्न दिसम्बर 12, 2025 1:55 अपराह्न

views 44

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति जिले में छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में लागू की जा रही छह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले की पांच अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं में पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से विकसित एक आदर्श आवासीय विद्यालय, दस करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किए गए दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो बेली पुल शामिल हैं। उद्घाटन और आधारशिला रखी गई परियोजनाएं छात्रावास, जन सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक और जनजातीय विकास,...