अगस्त 14, 2025 12:20 अपराह्न

views 34

स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में 16 वीर सीमा प्रहरियों को वीरता पदक से किया जाएगा सम्‍मानित

सीमा सुरक्षा बल ने बताया है कि स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में 16 वीर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके अदम्‍य साहस और कृतसंकल्‍प के लिए वीरता पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि यह पदक राष्‍ट्र के प्रति निष्‍ठा और समर्पण का प्रतीक है।