अप्रैल 10, 2026 9:03 अपराह्न

views 6.9K

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में उच्च स्तरीय कार्यशाला का किया आयोजन

सीमा सुरक्षा बल ने आज अमृतसर में समकालीन युद्ध, सीमा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा में ड्रोन की बदलती भूमिका पर एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और ड्रोन से जुड़े उभरते खतरों और उनके प्रतिकार उपायों पर चर्चा की। भारतीय सेना के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियों ने भविष्य के युद्धक्षेत्र और सीमा सुरक्षा, ड्रोन के उदय और उनके शस्त्रीकरण, सीमा पार आपराधिक गतिविधियों और पूर्व चेतावनी प्...