नवम्बर 24, 2025 10:08 अपराह्न

views 390

भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता ही-मैन धर्मेंद्र का निधन

वरिष्ठ अभिनेता और पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र का आज सुबह मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और इस महीने के शुरु में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।     निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र को एक बड़ा मेगा स्टार, अतुलनीय रूप से आकर्षक और अत्‍यन्‍त रहस्यमयी स्क्रीन प्रेज़ेंस वाला हीरो बताते हुए, कहा कि धर्मेंद्र को न केवल भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज के रूप में, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी याद किया जाएगा...