मार्च 6, 2026 6:54 अपराह्न
125
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा शुरू
भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा रैलियों का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी नेताओं ने राज्य के विभिन्न जगहों पर यात्राओं का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रैली का शुभारंभ किया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी रैली में शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार अलीपुरदुआर जिले के कुमारग्राम में रैली में शामिल हुए। पुरुलिया जिले के बलरामपुर से पार्टी विधायक बनेश्वर महतो...