दिसम्बर 29, 2024 6:00 अपराह्न

views 43

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची से नाम हटवाने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर मतदाता सूची से नाम हटवाने का आरोप लगाया है। श्री केजरीवाल ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने लगभग 5000 वोटों को कटवाने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है। अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता आवेदनों में असामान्य वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहती है।    

नवम्बर 10, 2024 7:32 अपराह्न

views 29

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को  भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है- सरदार हरशरण सिंह बल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा कि श्री बल्ली के भाजपा में आने से दिल्ली भाजपा को सिख समाज का एक मजबूत नेता मिला है। उन्‍होंने कहा कि श्री बल्‍ली के आने से पार्टी को शहर के कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा लाभ मिलेगा।     वहीं, सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को  ...

नवम्बर 9, 2024 8:24 अपराह्न

views 23

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता- भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने आज दावा किया कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड -एआईयूबी को राज्य में महा विकास अघाड़ी के सत्ता में आने पर नौकरियों में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कोटा सहित उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एआईयूबी ने विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी को सशर्त समर्थन देने के लिए नाना पटोले को पत्र लिखा है, जिस पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख कथित तौर पर उसकी मांगों को स्वीकार करने के...

अक्टूबर 17, 2024 9:27 अपराह्न

views 41

भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता कानून की धारा 6(ए) की संवैधानिक वैधता पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया है

  भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता कानून की धारा 6(ए) की संवैधानिक वैधता पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। पार्टी प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस कानून को कई समूहों ने चुनौती दी थी, लेकिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय की संवैधानिक पीठ ने आज इसे मान्यता दे दी है। उन्‍होंने बताया कि इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शासन के दौरान असम समझौते के मद्देनजर 1955 के भारतीय नागरिकता अधिनियम में जोड़ा गया था। श्री रविशंकर ने कहा कि इस प्रावधान की आवश्यकता असम में अवैध प्रवासन के ख...

अक्टूबर 16, 2024 8:40 अपराह्न

views 34

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी है

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित हैं। यह बैठक आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए हो रही है।

अक्टूबर 8, 2024 7:42 अपराह्न

views 37

जम्मू-कश्मीर को आतंक मुक्त बनाना और देश के अन्य क्षेत्रों की तरह उसका विकास करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता- अमित शाह

  भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को जनादेश देने के लिए राज्‍य की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लोगों के अटूट विश्वास की भी अभिव्यक्ति है। कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा परिणामों पर श्री शाह ने कहा कि लोगों ने पार्...

सितम्बर 26, 2024 5:34 अपराह्न

views 26

कांग्रेस पार्टी देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रही है- जगत प्रकाश नड्डा

  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्‍द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। ओडिशा में भाजपा के सदस्यता अभियान को शुरू करने के लिए उन्होंने भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में एक बैठक को संबोधित किया।  श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने का जबकि भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर से जोड़ने का काम करती है। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान पर बात करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी में पिछली ...

सितम्बर 22, 2024 8:17 अपराह्न

views 21

भाजपा ने आज दिल्ली लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के समीप स्थित स्लम बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया

    भाजपा ने आज दिल्ली लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के समीप स्थित स्लम बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी और दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन सुश्री कौसर ने पार्टी की पहली बार सदस्‍य बने स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया और उन्हें केन्‍द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सितम्बर 21, 2024 7:23 अपराह्न

views 26

झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल झारखण्‍ड के विकास में बाधक- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

          भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल झारखण्‍ड के विकास में बाधक है। श्री सिंह ने चतरा के इटखोरी में आज परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए राज्‍य की झारखण्‍ड मुक्ति मोर्चा सरकार पर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का न्‍याय की राजनीति में विश्‍वास है और वह जाति या धर्म की राजनीति नहीं करती। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश किसी भी दागी व्‍यक्ति को स्‍वी...

सितम्बर 19, 2024 9:03 अपराह्न

views 23

जब तक भाजपा सत्ता में हैं दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को वापस नहीं ला सकती- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब तक भाजपा सत्ता में हैं दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को वापस नहीं ला सकती। श्री मोदी ने कहा कि ये हमेशा के लिए चले गए हैं। श्रीनगर और जम्‍मू के कटरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा संसद में किए गए वायदो के अनुसार जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया देख रही है कि जम्मू-कश्मीर के लोग किस...