फ़रवरी 13, 2026 8:00 अपराह्न

views 32

प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गलत सूचना फैलाने का आरोप, भाजपा ने टीएमसी को घेरा

भारतीय जनता पार्टी ने आज तृणमूल कांग्रेस पर अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों की मृत्‍यु को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। कोलकाता में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल प्रवासी श्रमिकों को भाषाई आधार पर बंगाली और गैर-बंगाली लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में पुरुलिया के एक श्रमिक की हाल ही में हुई मृत्‍यु का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत न...