अप्रैल 2, 2026 4:53 अपराह्न
37
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का किया आह्वान
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया। श्री शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और राशबेहारी, बालीगंज और चौरंगी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में एक रोड शो किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, घुसपैठ और उसके कारण जनसांख्यिकीय परिवर्तन पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक बुरा सपना बन गया है। उन्होंने बंगाल के लोगों से निडर होकर मतद...