फ़रवरी 28, 2026 4:55 अपराह्न

views 24

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, राष्ट्रीय हितों से समझौते का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पर विदेशी शक्तियों के प्रभाव में आकर राष्ट्रीय और जनहितों से समझौता करने का आरोप लगाया। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा विंग द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की भी आलोचना की। श्री भाटिया ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रदर्शन में शामिल अपने नेताओं को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए कुछ निर्धारित स्थान हैं, जहां प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।