अप्रैल 8, 2026 8:21 अपराह्न
107
बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने उच्च सदन में पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दिया
बीजू जनता दल- बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने उच्च सदन में पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कदम बीजू जनता दल के भीतर संसद में नेतृत्व को लेकर चल रही आंतरिक चर्चाओं के बीच आया है। इस बीच, पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए विचार-विमर्श जारी है।