जुलाई 3, 2024 9:47 पूर्वाह्न जुलाई 3, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 45

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा होंगे बिहार से एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार 

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से राज्यसभा के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल पटना में पत्रकारों को यह जानकारी दी। राज्‍यसभा के दो सदस्‍य भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं। श्री कुशवाहा त्रिकोणीय मुकाबले में बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव ...

जुलाई 2, 2024 2:14 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:14 अपराह्न

views 31

दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते बिहार के कई हिस्सों में हो रही है भारी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार के सभी हिस्सों में सक्रिय है जिससे राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज जमुई, लखीसराय और बांका जिले में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बिहार के पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, बक्सर, भोजपुर और आसपास के इलाकों सहित दक्षिण मध्य भागों में भी भारी बारिश की संभावना है।     

जून 23, 2024 9:39 पूर्वाह्न जून 23, 2024 9:39 पूर्वाह्न

views 12

बिहार पुलिस ने नीट (यूजी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया 

बिहार पुलिस ने नीट (यू.जी.) परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। देवघर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्धों को देवीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एम्स, देवघर के निकट के एक मकान से पकड़ा गया और बाद में बिहार भेज दिया गया। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई इस मामले की छानबीन कर रही है।

जून 21, 2024 10:58 पूर्वाह्न जून 21, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 21

बिहार: राज्य के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में भव्य योग शिविर का हुआ आयोजन 

  बिहार के विभिन्न हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित, पाटलिपुत्र खेल परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य़ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया।   केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय ने समस्तीपुर ज़िले के सरायरंजन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही भाजपा के कई नेता पार्टी कार्यालयों और विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे विशेष योग का...

जून 20, 2024 1:39 अपराह्न जून 20, 2024 1:39 अपराह्न

views 42

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में आरक्षण सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द किया

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पिछड़ा वर्ग, अति-पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की खंडपीठ ने आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद इस साल 11 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विधानमंडल में आरक्षण की सीमा बढ़ाने से...

जून 20, 2024 9:16 पूर्वाह्न जून 20, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 25

शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

शिक्षा मंत्रालय ने पटना में नीट-यूजी परीक्षा, 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से निपटाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं में संलिप्त किसी भी व्यक्ति/संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।     इस महीने की शुरुआत में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय को बताया था कि नीट-यूजी 2024 के 1563 उम्मीदवारों के अंक, ज...

जून 19, 2024 1:59 अपराह्न जून 19, 2024 1:59 अपराह्न

views 34

भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ज्ञान, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्री मोदी ने बिहार के राजगीर में आज नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करने के बाद सुषमा स्वराज सभागार में छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सामने हमारी पहचान और परंपराओं का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नालंदा व...

जून 19, 2024 12:44 अपराह्न जून 19, 2024 12:44 अपराह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्‍होंने नए परिसर में एक पट्टिका का अनावरण करने के साथ एक पौधा भी लगाया। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पटना मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी।   उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय ...

जून 19, 2024 8:19 पूर्वाह्न जून 19, 2024 8:19 पूर्वाह्न

views 25

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे नालंदा जिले के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों का भी दौरा करेंगे, जिनका नवनिर्मित विश्वविद्यालय से गहरा संबंध है। नालंदा विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में बिहार के र...

जून 15, 2024 1:12 अपराह्न जून 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 18

बिहार में शुरू हुआ राज्य स्तरीय आम महोत्सव, एक हजार से अधिक किसान, उद्यान और बागवानी विशेषज्ञ तथा वैज्ञानिक ले रहे हैं भाग

बिहार में आज राज्य स्तरीय आम महोत्सव आमोत्सव-2024 शुरू हुआ। दो दिन के इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन परिसर में किया। श्री आर्लेकर ने कहा कि बिहार में आम के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य में आम की प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया। आम महोत्सव के दौरान बागवानी वैज्ञानिकों, आम उत्पादकों, किसानों और निर्यातकों के साथ उत्तर भारत में आम की कटाई की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान खरीदारों और विक्रेताओं क...