अक्टूबर 17, 2024 4:34 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 4:34 अपराह्न

views 7

बिहार में सिवान और सारण जिले में जहरीली शराब पीने से 25  की मौत

बिहार के सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई  और 22 लोग बीमार हैं। राज्य के आबकारी मंत्री रत्नेश सादा ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 20 और सारण जिले के मशरख में पांच लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि तीन लोगों की आंखों की रौशनी चली गयी है जबकि इलाज 43 बीमार लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।     श्री सादा ने उत्पाद और मद्य निषेध विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारि...

अक्टूबर 16, 2024 7:34 अपराह्न अक्टूबर 16, 2024 7:34 अपराह्न

views 8

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा – नयी  खनन नियमावली से माफिया राज पर अंकुश लगेगा

उप मुख्यमंत्री सह खान और भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कहा कि नयी खनन नियमावली से माफिया राज और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।   आज पटना में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिन्हा ने कहा कि इसमें अवैध खनन करने वाले और अवैध ढुलाई करने वालों पर भारी जुर्माना का प्रावधान किया गया है।   उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना का प्रावधान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा अवैध खनन की निगरानी अब ड्रोन के माध्यम से की जायेगी और हेलीकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी।...

अक्टूबर 5, 2024 7:13 अपराह्न अक्टूबर 5, 2024 7:13 अपराह्न

views 13

जनसंघ के संस्थापक कैलाशपति मिश्र को उनकी जयंती पर भाजपा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पूर्व नेता कैलाशपति मिश्र को उनकी जयंती पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन पटना स्थित आई सी ए आर के परिसर में कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा स्थल पर हुआ । आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अक्टूबर 2, 2024 5:12 अपराह्न अक्टूबर 2, 2024 5:12 अपराह्न

views 10

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की आज मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई। आकाशवाणी से बातचीत में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पायलट सहित चालक दल के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी जिले के लिए उड़ान पर था और राहत सामग्री ले जा रहा था। खेतों में उतरा हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  

सितम्बर 20, 2024 3:41 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 3:41 अपराह्न

views 11

एनआईए ने नक्सली संगठनों से गठजोड़ के आरोप में जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के गया स्थित आवास समेत पांच अन्य स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने नक्सली संगठनों से गठजोड़ के आरोप में जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के गया स्थित आवास समेत पांच अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। एजेंसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के आवास से चार करोड़ तीन लाख रूपये, दस हथियार, कई कागजात, पेन ड्राईव, मोबाईल फोन और लैपटॉप समेत कई डिजीटल उपकरण बरामद किये गये हैं। इधर, एनआईए ने भभुआ बाजार स्थित एक प्रिटिंग प्रेस में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गए।

सितम्बर 20, 2024 3:40 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 3:40 अपराह्न

views 13

Bihar: प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के एक सौ चौदह नये मामलों की पुष्टि हुई

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के एक सौ चौदह नये मामलों की पुष्टि हुई है। पटना में रिकॉर्ड सत्तर मरीज मिले हैं। राज्य में अबतक डेंगू के दो हजार तिरानवे मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इधर, पिछले दो दिनों में राजधानी पटना में चिकनगुनिया के नौ मरीजों की पुष्टि हुई है।     

सितम्बर 20, 2024 3:38 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 3:38 अपराह्न

views 10

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, सोन, पुनपुन, घाघरा, बूढी गंडक और कोसी नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। सारण से हमारे संवाददाता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास मांझी और बैरिया के बीच एनएच-इकतीस का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और सारण के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, सिताबदियारा और कुतुबपुर का भी जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया ह...

सितम्बर 20, 2024 3:34 अपराह्न सितम्बर 20, 2024 3:34 अपराह्न

views 12

नवादा: देदौर गांव में महादलित परिवार के 21 घरों में आग की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देदौर गांव में महादलित परिवार के इक्कीस घरों में आग लगाने की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में अट्ठाईस लोगों पर नामजद और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पटना में पूरे मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा की। श्री कुमार ने एडीजी विधि व्यवस्था संजय सिंह को घटनास्थल का दौरा करने और जांच की निगरानी के आदेश दिये। इधर, मुख्यमं...

सितम्बर 18, 2024 9:58 अपराह्न सितम्बर 18, 2024 9:58 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले में तीन सौ बाईस करोड़ रूपये से अधिक की छिहत्तर योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैमूर जिले में तीन सौ बाईस करोड़ रूपये से अधिक की छिहत्तर योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री कुमार ने भगवापुर में मां मुंडेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क और तेल्हार कुंड जलप्रपात मेें पर्यटकीय सुविधाओं का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने तियरा पंप केनाल का हवाई अवलोकन भी किया।

सितम्बर 18, 2024 9:11 अपराह्न सितम्बर 18, 2024 9:11 अपराह्न

views 9

बिहार के पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न

बिहार के पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण  गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढोतरी हुई है। इससे पटना, सारण,, बेगूसराय, बक्सर और वैशाली जिले के निचले इलाके बाढ में डूब गये हैं । पटना, वैशाली और बेगूसराय जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्कूलों को बंद करना पड़ा है।    सरयू नदी के जलस्तर में बढोतरी के कारण सिवान और सारण जिले के कई इलाके बाढ से प्रभावित हुए हैं । वहीं झारखंड में बारिश के चलते गया, औरंगाबाद ...