अक्टूबर 3, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 14

बिहारः कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेज़ी से आगे बढ़ा

बिहार में, कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों के कई गाँव डूब गए हैं। नेपाल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कोसी और सीमांचल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में हुई बारिश से इन क्षेत्रों में बहने वाली नदियां सीधे प्रभावित होती हैं।   राज्य के 38 में से 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 15 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ से सड़कें, पुल और रेल पटरियां प्रभावित हुई हैं। सहरसा-मानसी रेलख...

अक्टूबर 2, 2024 7:48 अपराह्न

views 17

बिहार के 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हुई

बिहार में आज कुछ नये क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हुए जिससे 17 जिलों में बाढ़ पीड़ितों की संख्या करीब 15 लाख हो गयी है। कोसी, गंडक, महानंदा, कमला बलान, बागमती और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर से राज्य के अन्य हिस्सों और निचले इलाकों में बाढ़ आ रही है। सीतामढी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और सहरसा सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा और किशनगंज जिले के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट    

सितम्बर 27, 2024 8:37 अपराह्न

views 15

बिहार में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने नेपाल और बिहार के कुछ इलाकों में भारी वर्षा के कारण राज्‍य के विभिन्न हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी कल तक के लिए है।