जून 23, 2024 8:43 अपराह्न

views 14

बिहार में सीबीआई पर ग्रामीणों का हमला, नेट पेपर-लीक मामले की जाँच के लिए पहुँची थी टीम

बिहार में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में स्थित कसियाडीह गांव में आज कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो की टीम पर हमला कर दिया। यह टीम विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्‍ट्रीय पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच के लिए दिल्ली से वहां पहुंची थी।       स्थानीय निवासियों ने जांच टीम की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नवादा में मामले से जुड़े एक मोबाइल फोन का लोकेशन मिलने की जानकारी पर ब्‍यूरो की टीम वहां गई थी।       नवादा के पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि यह घटना गांव म...