फ़रवरी 19, 2026 6:07 अपराह्न

views 50

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन समारोह में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के सीईओ शामिल हुए

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन समारोह में बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। टाटा संस के अध्‍यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने अपने संबोधन में एआई को अगली मूलभूत अवसंरचना बताया। उन्होंने देश की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना संबंधी उपलब्धियों का उल्‍लेख किया। एन. चन्‍द्रशेखरन ने कहा कि एआई को चिप्स और सिस्टम से लेकर ऊर्जा तथा अनुप्रयोगों तक, संपूर्ण क्षेत्र में निर्मित एक रणनीतिक राष्ट्रीय क्...