नवम्बर 15, 2025 2:16 अपराह्न

views 4K

राष्ट्र आज मना रहा है जनजातीय गौरव दिवस

राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के महत्व को ध्‍यान में रखते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। समय के साथ यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में विस्तारित हो गया है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों तथा शैक्षिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है जो जनजातीय नायकों की विरासत को जीवंत करते हैं। स...

नवम्बर 15, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 4.6K

झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखण्‍ड स्थापना दिवस मनाई जा रही

झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। साथ ही झारखण्‍ड अपने स्थापना दिवस की रजत जयंती भी मना रहा है। आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर यह देश का 28वाँ राज्य बना था।  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाये जा रहे समारोह का भी आज समापन हो जाएगा। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जनजातीय विरासत और स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।    इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय माम...

नवम्बर 14, 2024 9:33 अपराह्न

views 49

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बिहार के जमुई में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों के शुभारंभ पर कल बिहार के जमुई जाएंगे। प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के सम्‍मान में एक स्‍मारक सिक्‍का तथा डाक टिकट जारी करेंगे। वे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए छह हजार छह सौ चालीस करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री #नरेन्‍द्र_मोदी जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समारोहों के शुभारंभ प...