जुलाई 18, 2024 12:59 अपराह्न
18
बांग्लादेश में आरक्षण सुधार आन्दोलन की समन्वय समिति ने आज पूरे देश में बंद का आह्वान किया
बांग्लादेश में आरक्षण सुधार आन्दोलन की समन्वय समिति ने आज आरक्षण व्यवस्था में सुधार की अपनी मांग को आगे बढ़ाने और विद्यार्थी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में बंद का आह्वान किया है। समन्वय समिति ने अस्पताल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है। आज सुबह ढाका में आरक्षण सुधार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई और देश के विभिन्न हिस्सों में कई लोग घायल हुए हैं। कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पूरे देश में विभ...