जुलाई 14, 2024 7:54 अपराह्न

views 27

ओडिसा में विश्‍व प्रसिद्ध बाहुडा यात्रा कल

ओडिसा में, कल होने वाली विश्‍व प्रसिद्ध बाहुडा यात्रा सभी तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन के रथ पवित्र शहर पुरी वापस आयेंगे। अपनी मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर में आठ दिन बिताने के बाद सभी देवता अपने निवास श्री जगन्नाथ मंदिर लौट आएंगे। इसके साथ ही रथयात्रा का समापन हो जाएगा। श्रद्धालु आज शाम पांच बजे तक भगवान के दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद गुंडिचा मंदिर के दरवाजे बंद कर हो जाएंगे।