मार्च 4, 2025 1:17 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर क्रिश्चियन स्टॉकर को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया मजबूत साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।   Warmly congratulate H.E. Christian Stocker on being sworn in as the Federal Chancellor of Austria. The India...

जुलाई 11, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया Narendra Modi, Austria, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती में नया जोश भरेगी। उन्होंने वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने आतिथ्य और स्नेह के लिए चांसलर कार्ल नेहमर, ऑस्ट्रिया की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया।

जुलाई 11, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 21

रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के बाद नई दिल्‍ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। श्री मोदी सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रूस और ऑस्ट्रिया गए थे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मास्को गए और दूसरे तथा अंतिम चरण में वे वियना गए। 

जुलाई 11, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विएना में प्रोफेसर बिरगिट केल्नर, डॉ. मार्टिन गेन्स्ज़ले, डॉ. कैरिन प्रीसेन्डान्ज़ और डॉ. बोरयिन लारियोस से भी मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ये सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए महान प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। श्री मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री न...

जुलाई 11, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई बातचीत  

  विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच बातचीत का केंद्र बिंदु आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष थे। वियना में मीडिया से बातचीत में श्री क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेता आतंकवाद की स्पष्ट निंदा करने और साइबरस्पेस में जिस तरह से यह खतरा मौजूद है, उससे निपटने की चुनौती पर एकमत थे। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर अपनी बात रखी। विदेश सचिव ने कहा कि ऑस्ट्रियाई चांसलर और भारतीय प्र...

जुलाई 11, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 11

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत संबंधों के लिए सरकारों के अलावा लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंध केवल सरकारों द्वारा नहीं बनाए गए हैं, बल्कि इन संबंधों को मजबूत करने के लिए लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर स्थित हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच काफी समानताएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। श्री मोदी ने कहा- स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हम...

जुलाई 10, 2024 3:47 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर भी श्री मोदी के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी दो राष्‍ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कल  मॉस्‍को से वियना पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया। आधिकारिक वार्ता से पहले श्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर के साथ मुलाकात की और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्‍त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ होगी। प्रधानमंत्री मोदी...

जुलाई 10, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विएना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रूस के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंच गए हैं। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री रूस की दो दिन की यात्रा के बाद मास्को से ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। उन्‍होंने मास्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।   श्री मोदी का ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से म...

जुलाई 8, 2024 12:50 अपराह्न

views 15

रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। रूस के लिए रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा रूस और ऑस्ट्रिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक शानदार अवसर होगा। इन देशों के साथ भारत की मित्रता समय की कसौटी पर खरी साबित हुई है। श्री मोदी ने कहा कि वह इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने को उत्सुक हैं।         रूस में प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंग...