जनवरी 12, 2025 5:08 अपराह्न
10
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्स के पहले दौर के मैच में भारत के सुमित नागल को मिली हार
मेलबर्न में, ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के पुरुष सिंगल्स के पहले दौर के मैच में आज भारत के सुमित नागल चैक गणराज्य के टॉमस मेचैक से हार गए हैं। टॉमस मेचैक ने यह मैच 6-3, 6-1, 7-5 से जीता। टूर्नामेंट में नागल के अलावा, ऋत्विक चौधरी बोलिपल्ली, रोहन बोपन्ना, युकी भांबरी और श्रीराम बालाजी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऋत्विक बोलिपल्ली पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पदार्पण करेंगे, जबकि बोपन्ना अपना पुरुष डबल्स खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे।