अगस्त 28, 2025 5:50 अपराह्न
10
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 500 टैरिफ खत्म करने की घोषणा की
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने पांच सौ और टैरिफ खत्म करने की घोषणा की है। इन बाधाकारी टैरिफ को समाप्त करने से मुक्त व्यापार को बढावा मिलेगा। वित्त मंत्री जिम चाल्मर्स, व्यापार मंत्री डॉन फैरेल और उद्योग तथा नवाचार मंत्री टिम आयर्स ने आज कैनबरा में इसकी घोषणा की। टायर, वाइन ग्लास और टेलीविजन सहित अन्य वस्तुओं पर लगे छोटे टैरिफ हटाये जाएंगे। वित्त मंत्री चाल्मर्स ने कहा कि बाधाकारी टैरिफ अक्सर फायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें हटाने से व्यवसायों को अनुपालन लागत में सालाना 32 म...