फ़रवरी 27, 2025 1:48 अपराह्न फ़रवरी 27, 2025 1:48 अपराह्न

views 16

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

  आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। विपक्ष की नेता आतिशी ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि चूंकि आम आदमी पार्टी के विधायक निलंबित हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।     इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सदन में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी विधायकों क...

फ़रवरी 20, 2025 7:38 पूर्वाह्न फ़रवरी 20, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 131

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

    दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्‍ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।     अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त करने के पश्‍चात, भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता म...

अक्टूबर 19, 2024 7:44 अपराह्न अक्टूबर 19, 2024 7:44 अपराह्न

views 13

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आज भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री आतिशी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन नियंत्रक और महालेखापरीक्षक-कैग की लंबित 12 रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र बुलाने और कैग की रिपोर्टों को सदन में पेश करने की भी मांग की।     मीडिया से बातचीत में श्री गुप्‍ता ने दिल्‍ली सरकार पर आरोप लगाया‍ है कि वर्ष 2017 के बाद सरकार द्वारा कैग क...

सितम्बर 21, 2024 8:17 अपराह्न सितम्बर 21, 2024 8:17 अपराह्न

views 21

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली   

    आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी.के सक्‍सेना ने सुश्री आतिशी को पद की शपथ दिलाई। राजनिवास में आयोजित एक समारोह में सुश्री आतिशी के साथ ही आप पार्टी नेता गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन तथा मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।   सुश्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक है। वह दिल्‍ली की तीसरी महिला मुख्‍यमंत्री बनी हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्‍वराज और कांग्रेस की श...

सितम्बर 17, 2024 8:40 अपराह्न सितम्बर 17, 2024 8:40 अपराह्न

views 26

दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मिलीं आतिशी, मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किया दावा

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से नेता चुना गया।        बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि सुश्री आति‍शी अगला विधानसभा चुनाव होने तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री बनी रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली में इस ...

जून 27, 2024 12:01 अपराह्न जून 27, 2024 12:01 अपराह्न

views 26

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी का लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अनशन के दौरान सोमवार को उनका शुगर लेवल गिर जाने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा से और अधिक जल की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को वे अनशन पर बैठी थीं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अनशन समाप्त हो गया।    

जून 26, 2024 2:14 अपराह्न जून 26, 2024 2:14 अपराह्न

views 10

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकनायक अस्पताल में दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी से मुलाकात की

समाजवादी पार्टी प्रमुख, अखिलेश यादव ने लोकनायक अस्पताल में दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी से मुलाकात की। सोमवार को भूख हड़ताल के कारण आतिशी का शुगर लेवल कम हो गया था जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।   हरियाणा से अधिक पानी की मांग को लेकर इस महीने की 21 तारीख को शुरू हुई भूख हड़ताल, उनके अस्पताल में भर्ती के बाद खत्म कर दी गई।      इस बीच, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और दिल्ली से सांसद, हर्ष मल्होत्रा​​ने कहा कि राजधानी दिल्‍ली में पैदा हुआ जल संकट, आम आदमी पार्टी के नेता...

जून 25, 2024 2:28 अपराह्न जून 25, 2024 2:28 अपराह्न

views 22

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थगित की

पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में मयूर विहार फेज 1, ओखला, गीता कॉलोनी, वसंत विहार, पटेल नगर, संजय कॉलोनी, महरौली, विकास पुरी, मोती नगर, छतरपुर, संजय कॉलोनी, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, कृष्णा नगर और नरेला शामिल हैं। दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने शुगर का स्तर कम होने के बाद लोक नायक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज स्थगित कर दी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते ...