अगस्त 25, 2024 6:48 अपराह्न

views 35

दो नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और बेरी विल्‍मोर स्‍पेसएक्‍स की मदद से फरवरी 2025 में धरती पर लौटेंगे

      दो नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और बेरी विल्‍मोर स्‍पेसएक्‍स की मदद से फरवरी 2025 में धरती पर लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ दिन के अभियान पर थे, लेकिन अब उन्‍हें अपने बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्षयान में खराबी के कारण अंतरिक्ष में आठ महीने बिताने पड़ेंगे।

जून 27, 2024 5:59 अपराह्न

views 34

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का वापस धरती पर लौटना एक बार फिर टला

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का वापस धरती पर लौटना एक बार फिर टल गया है। वे जिस बोइंग स्टारलाइनर से गई थीं उसमें कई तकनीकी गड़बडि़यां सामने आई हैं। सुनीता विलियम्स 5 जून को अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुई थी । उन्हें अंतरिक्ष में एक सप्ताह बिताने के बाद इस महीने की 14 तारीख को वापस लौटना था, लेकिन उनकी वापसी में विलंब हुआ है। नासा ने उनके लौटने की नई तारीख के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।