अप्रैल 10, 2026 9:01 अपराह्न
34
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित कुल 326 केंद्रीय पर्यवेक्षक और विशेष व्यय पर्यवेक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। बैठक के दौरान, चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पर्यवेक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल फो...