जुलाई 12, 2024 1:49 अपराह्न

views 31

भारतीय जनता पार्टी ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह कर रही है आम आदमी पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय का आज का फैसला आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है बल्कि शीर्ष अदालत ने इस बात पर मुहर लगाई है कि श्री केजरीवाल इस मामले में आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय के पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।      उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल क...