अगस्त 16, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 33

भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की दो हजार मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। 23 वर्षीय अंकिता ने 6 मिनट 13 दशमलव नौ-दो सेकंड समय के साथ पारुल चौधरी के पिछले 6 मिनट 14 दशमलव तीन- आठ सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। इस जीत से अंकिता की अगले महीने तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए विश्व रैंकिंग कोटा से तीन हजार मीटर स्टीपलचेज़ के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।  

अगस्त 15, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 25

भारत की अंकिता ध्यानी ने ग्रैंड स्लैम जेरूसलम 2025 टूर्नामेंट में 2000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब अपने नाम किया

एथलेटिक्स में, भारत की अंकिता ध्यानी ने इज़राइल में आयोजित ग्रैंड स्लैम जेरूसलम 2025  टूर्नामेंट में 2000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ, उन्होंने इस स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अंकिता ने 6 मिनट 13 दशमलव नौ दो सेकंड का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इज़राइल की एडवा कोहेन दूसरे और डेनमार्क की जूलियन ह्विद तीसरे स्थान पर रहीं।   इससे पहले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी ने 2000 मीटर स्टीपलचेज़ में  6 मिनट 14.38 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था...