दिसम्बर 12, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 62

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों ...

नवम्बर 21, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 46

एनबीए ने जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण-एनबीए ने लाल चंदन के जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश को 39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है।   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों को सशक्त बनाना, सुरक्षा उपायों को बढ़ाना और लाल चंदन के जंगलों के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है, जो इस प्रतिष्ठित प्रजाति के लिए एक जीवंत भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   मंत्रालय ने बताया कि अब तक एन...

अक्टूबर 9, 2025 8:19 अपराह्न

views 83

अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।   विभाग ने अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली गिरने की भी आशंका व्‍यक्‍त की है।