जुलाई 8, 2024 8:38 अपराह्न

views 15

राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग ने आनंद विवाह अधिनियम के अतंर्गत 18 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग ने आनंद विवाह अधिनियम के अतंर्गत सिख विवाह के कार्यान्‍वयन और पंजीकरण के लिए आज 18 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा कि झारखंड, महाराष्‍ट्र और मेघालय ने अधिनियम के लागू होने की जानकारी दी। वहीं अन्‍य राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने आश्‍वासन दिया कि वे दो महीने में इसे लागू कर देंगे।  वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से आयोजित इस बैठक में राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग के अध्‍यक्ष भी शामिल हुए।