अगस्त 14, 2026 4:10 अपराह्न
43
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन में हुई शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन परिसर में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2026 के उद्घाटन में भाग लिया। अमृत उद्यान आम जनता के लिए रविवार से अगले महीने की 15 तारीख तक खुला रहेगा। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे होगा। रखरखाव के कार्य के लिए उद्यान प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा। उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। किसी विशेष दिन के लिए बुकिंग पिछले दिन सुब...