जुलाई 1, 2024 2:03 अपराह्न
47
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज से लागू हुए तीन आपराधिक कानूनों से देश में सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकाचार में अंतर्निहित ये नई आपराधिक न्याय प्रणाली अब पूरी तरह से स्वदेशी है। इन कानूनों के बारे में नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री शाह ने कहा कि नए कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले केवल पुलिस के अधिकारों की रक्षा की जाती थी लेकिन अब पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की भ...