सितम्बर 19, 2024 8:09 अपराह्न
31
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है- सहकारिता मंत्री अमित शाह
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि श्वेत क्रांति के दूसरे चरण से देश में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा , बच्चों में कुपोषण खत्म होगा और रोजगार के नये अवसर तैयार होंगे, जैविक खेती को मजबूती मिलेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। नई दिल्ली में सहकारी मंत्रालय के सौ दिनों में की गई परिवर्तनकारी पहलों की श्रृंखला पर एक राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है। श्री शाह ने कहा कि सबसे अधिक महिलाएं डेयरी क्षेत्र में लगी हुई हैं, जिनमें से ...