फ़रवरी 7, 2026 8:35 अपराह्न
52
गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर हवाई अड्डे पर श्री शाह का स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान श्री शाह राज्य में आंतरिक सुरक्षा स्थिति और वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शाह आज शाम रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य से संबंधित कई प्रशासनिक और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। के...