जून 28, 2024 12:50 अपराह्न

views 27

जम्‍मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया

जम्‍मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह जम्‍मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्‍थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। अमरनाथ पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा कल कश्मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल मार्ग से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों में श्रद्धालुओं के लिए बहुत सी  सुविधाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जम्‍मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बार भी सभी आवश्यक तैयारियां की हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...

जून 27, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 23

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की और शिविर और यात्रा मार्ग में भोजन और ठहरने के प्रबंध, स्वास्थ्य देखभाल, संपर्क, स्वच्छता, बिजली और पानी की आपूर्ति और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।   श्री सिन्‍हा यात्रा व्यवस्था की निगरानी रख रहे हैं और श्री अमरनाथ वार्षिक यात्रा से पहले प्रशासन, श्राइन बोर्ड, पुलिस और ...

जून 25, 2024 1:43 अपराह्न

views 32

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया

  जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने कल श्रीनगर में एक बैठक के दौरान श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।   इस अवसर पर भाग लेने वाले अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक को संबंधित जिलों की विभिन्‍न आवश्यकताओं और इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था सहित सुरक्षा योजना की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए वी.के. बिरदी ने सुरक्षा प्रयासों के समन्वय और परिचालन, प्राकृतिक और मानव नि...

जून 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 35

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर में कश्‍मीर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉक्टर मुश्ताक अहमद राथर ने इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चंदनवाडी बेस कैंप अस्पताल से शेषनाग बेस कैंप अस्पताल तक दौरा किया।   इस दौरान उन्‍होंने पहलगाम अक्ष पर स्थित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बेस अस्पताल चंदनवाडी, मिड पिस्सू, पिस्सू टॉप, मिड ज़ोजिबल, ज़ोजिबल, नागाकोटी और बेस हॉस्पिटल शेषनाग में सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू कामकाज क...

जून 17, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 36

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने इस वर्ष 29 जून से होने वाली 52 दिन की अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों के लिए यह सुविधा शुरू की है। बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा - रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम के लिए पहलगाम-पंजतरणी मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट JKSASB.nic.in...