दिसम्बर 12, 2025 11:58 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2025 11:58 पूर्वाह्न
55
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 9 की मौत
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट मार्ग पर आज सुबह बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 यात्री और दो चालक सवार थे। यह घटना तब हुई जब बस पड़ोसी राज्य तेलंगाना की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को चिंतुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को भद्राचलम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी...