जून 29, 2024 9:21 पूर्वाह्न
9
हवाई किराए में स्थिरता बनाए रखें सभी एयरलाइन ताकि यात्रियों को न हो असुविधा : केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइनों से कहा है कि वे हवाई किराए में स्थिरता बनाए रखें ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। कल भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत गिरने के कारण इसके अस्थायी रूप से बंद होने के मद्देनजर सभी सभी एयरलाइनों को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस स्थिति के कारण हवाई किराए में भारी वृद्धि न हो। राजधानी में कल दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो...